आगामी संसद सत्र में वाहन विधेयक पेश कर सकती है सरकार : गडकरी

Summary :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार आगामी संसद सत्र में मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक पेश कर सकती है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार आगामी संसद सत्र में मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक पेश कर सकती है। 
यह विधेयक राज्यसभा से मंजूरी के लिए लंबित था। लेकिन फरवरी में 16वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के स्थगित होने के बाद यह स्वयं ही संसद के पटल से गिर गया। 
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘ मोटर विधेयक के लिए कैबिनेट नोट तैयार है। एक बार इसे मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल जाए तो हम इसे संसद के आगामी सत्र में पेश कर देंगे।’’ 
गडकरी ने मंगलवार सुबह ही अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाला। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधेयक को संसद से एक बार मंजूरी मिल जाने के बाद परिवहन क्षेत्र में कई सुधार होने की उम्मीद है। 

Shera Rajput