देहरादून : सरकार के कथिग स्टिंग मामले पर इंदिरा हृदयेश के बयान के बाद खुद में एक बार फिर स्टिंग को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। जहां इंदिरा हृदयेश सत्तासीन बीजेपी नेताओं और अधिकारियों के स्टिंग ऑपरेशन होने का दावा कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी कथित स्टिंग मामले में सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
रविवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अगर पारदर्शिता का दावा कर रही है तो वह पहले अपने स्टिंग ऑपरेशनों को सार्वजनिक कर लोकायुक्त को बहाल करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने 100 दिनों के भीतर राज्य में लोकायुक्त नियुक्त करने का वादा किया था।
लेकिन अभीतक लोकायुक्त का कोई नामोनिशान नहीं है। बता दें कि प्रदेश में एक बार फिर स्टिंग ऑपरेशन का जिन्न बाहर आ गया है। पिछले दिनों में एक निजी चैनल के सीईओ को स्टिंग ऑपरेशन में संलिप्त होने के चलते सरकार ने जेल भिजवा दिया था। वहीं, इसी बीच नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सरकार के स्टिंग होने का दावा किया था।
उन्होंने कहा था कि उनके पास स्टिंग ऑपरेशन की कॉपी है। ऐसे में अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी सामने आकर एक बार फिर स्टिंग ऑपरेशन के मुद्दे को हवा दे दी है। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार अपने स्टिंग को सार्वजनिक करे। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोकायुक्त नियुक्त होता तो नेता प्रतिपक्ष वह स्टिंग उन्हें सौंपती। लेकिन, जब सही समय आएगा हम भी स्टिंग सार्वजनिक करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



