राजस्थान : मतदान केंद्र 163 पर 12 बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदान

Summary :

राजस्थान के करणपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 163 पर पुनर्मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 163 पर पुनर्मतदान के दौरान सोमवार दोपहर बारह बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान सुबह आठ बजे शुरु हुआ और मतदाताओं में मतदान के प्रति बड़ा उत्साह देखा गया लेकिन मौसम के पलटा खाने से हुई बूंदाबांदी के कारण कुछ देर मतदान धीमा रहा।

Re-polling at booth no.163 in Karanpur

बूंदाबांदी के बाद हवा चलने से ठंडक के बीच मतदाताओं की केंद्र पर वोट डालने के लिए लम्बी कतार लगी हुई हैं और मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस मतदान केंद्र पर कुल 390 मतदाता हैं और वे शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

बता दें कि राजस्थान की 15वीं विधानसभा चुनाव के लिए गत 7 दिसम्बर को 199 सीटों पर मतदान हुआ था। वही, मतगणना सभी जिला मुख्यालयों की सरकारी कालेजों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरु की जायेगी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव : कल सुबह 8 बजे से शुरु होगी मतगणना, तैयारियां पूरी

Desk Team