संक्रमण से बदलती परिस्थितियों के अध्ययन के लिए सरकार Committee या Task Force का करेगी गठन : फडणवीस

Summary :

दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में अचानक आई तेजी के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक कार्यबल या एक समिति का गठन करेगी।

दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में अचानक आई तेजी के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक कार्यबल या एक समिति का गठन करेगी। राज्य विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि चाहे चीन हो या जापान, कोरिया अथवा ब्राजील, कोविड-19 के नये स्वरूप के सामने आने की खबरें आ रही हैं।
हिस्सों में संबंधित घटना का अध्ययन 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने दावा किया कि चीन में स्थिति गंभीर है और अस्पताल में भर्ती होने के लिए बिस्तर भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि क्या कोई उच्चाधिकार प्राप्त समिति या कार्यबल गठित होगा, जो बदलती स्थिति और दुनिया के अन्य हिस्सों में संबंधित घटना का अध्ययन कर सके।
इसके जवाब में फडणवीस ने कहा, ‘‘हम इस पर केंद्र के साथ समन्वय करेंगे। जैसा कि विपक्ष के नेता ने सुझाव दिया है, हम बदलती स्थिति पर नजर रखने और सुझाव देने के लिए एक टास्क फोर्स या एक समिति का गठन करेंगे। हम निश्चित रूप से इन सुझावों पर अमल करेंगे।” पवार ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य को पार्टी के दायरे से ऊपर उठना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया।
जीनोम अनुक्रमण को सुरक्षित रखने का आग्रह
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जापान, अमेरिका, कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के नये स्वरूप पर नजर बनाये रखने के लिए पॉजिटिव नमूनों के पूरे जीनोम अनुक्रमण को सुरक्षित रखने का आग्रह किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा था कि इस तरह की कवायद कोविड के नये स्वरूप का समय पर पता लगाने में सक्षम होगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की सुविधा प्रदान करेगी।

Desk Team