हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रदेश सरकार आपदा पर विशेष फोकस किए हुए है। सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट किया गया है। जिससे आपदा के समय त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि आपदा को लेकर कोई भी घटना हो तो उस पर त्वरित कारवाई की जाए। इसके साथ ही शासन को तुरंत अवगत कराया जाए।
उन्होंने कहा आपदा प्रबंधन तंत्र को लेकर सरकार द्वारा सभी उपाय किए गए हैं। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत युवाओं को रोजगार मिले इस को लेकर चिंतित हैं और सितंबर माह में देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय इंडस्ट्री मीट रखी गई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन निकाय चुनाव के लिए तैयार है और सरकार की हरी झंडी मिलते ही संगठन चुनाव लड़ेगा। मलिन बस्ती को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा 3 साल का समय तय किया गया है।
आपदा पर पैनी नजर रखें अधिकारी
इस बीच इन लोगों के लिए सरकार द्वारा स्थाई इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है और वोट बैंक खिसकने के डर से इस मुद्दे को उछाला जा रहा है। जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक पहुंच कर उन लोगों को सम्मानित करेगी जिन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया है। वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी सुरेश जोशी के साथ प्रकाश रावत भी मौजूद रहे।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



