ओडिशा में कर अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने राज्य में 138 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो फर्जी कंपनी बनाने और फर्जी रसीदें तैयार करने वाले रैकेट का हिस्सा थे।
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) आयुक्त सुशील कुमार लोहानी ने बताया कि अगस्त 2018 से सितंबर 2019 के बीच फर्जी कंपनियों ने फर्जी रसीदों का इस्तेमाल किया और 603 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी तथा 743 करोड़ रुपये की बिक्री की तथा कोई कर अदा नहीं किया, लेकिन इनपुट क्रेडिट टैक्स का लाभ उठाया।
लोहानी ने बताया कि रैकेट में शामिल लोगों ने गृहिणियों, टैक्सी चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, प्लंबरों और बेरोजगार युवाओं के नाम पर 20 फर्जी कंपनियां बनाईं। उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में ओजीएसटी कानून 2017 की विभिन्न धाराओं के तहत कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’


Download Android App
Download iOS App



