कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने मर्यादायें लांघना शुरु कर दिया है। बता दें कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने को मेनिफेस्टो में शामिल करने की बात कही। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया ।इनका यह बयान साल 2017 के ट्रैक से मेल खाता है जब मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। मिस्त्री के बयान से राज्य में सियासी तूफान आना तय माना जा रहा है। पहले अय्यर अब मिस्त्री का बयान कांग्रेस के को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 2017 की कांग्रेस की सियासी कहानी फिर सुनने को मिल सकती है।
बता दें मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि वो गुजरात चुनाव में पीएम को उनकी ‘औकात’ दिखाएंगे। पीएम मोदी कितनी कोशिश कर लें, वे सरदार पटेल नहीं बन सकते। इसके बाद मिस्त्री के बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेताओं का चरित्र दिखाता है। वे देश के प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गुजरात की जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।
पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपती मुर्मू का किया अपमान
कांग्रेस के नेता मिस्त्री की तरफ से पीएम मोदी का अपमान किया गया इसके बाद अब राष्ट्रपती मूर्मू का भी अपमान किया गया । ममता बनर्जी के मंत्री ने राष्ट्रपती का अपमान किया है। इस मामले के बाद एसा माना जा रहा है कि कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।
gujarat assembly elections 2022: कांग्रेस के नेता ने PM मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया
Summary :
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है इसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने मर्यादायें लांघना शुरु कर दिया है। बता दें कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने को मेनिफेस्टो में शामिल करने की बात कही। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया ।इनका यह बयान साल 2017 के ट्रैक से मेल खाता है जब मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी


Download Android App
Download iOS App



