आज चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। आयोग ने दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की है। आयोग के ऐलान से पहले आज बीजेपी की राज्य कोर कमेटी की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा कि ये बैठक गांधीनगर के बीजेपी कार्यालय में सुबह 10 बजे होगी।
कई बड़े नेता बैठक में होंगे शामिल
वही, इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय और पुरुषोत्तम रूपाला देर रात अहमदाबाद पहुंचे है। गुजरात बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल, सीएम भूपेंद्र पटेल समेत पार्टी के प्रमुख नेता भी बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।
दो चरणों में हो सकते है चुनाव
गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है। कहा जा रहा कि इस बार गुजरात चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जा सकता है। पिछले बार भी ऐसे ही चुनाव कराया गया था। अगर चुनाव की तारीखों का ऐलान होता है तो 2 दिसंबर को पहला चरण और 5 या 6 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान हो सकती है। इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होते जा रहा है। क्योंकि बीजेपी गुजरात में 27 सालों से सत्ता में बैठी है, जबकि इस बार आम आदमी पार्टी उसे कड़ी टक्कर दे रही है।
केंद्र ने लिया बड़ा फैसला
वही, गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला पिछले दिनों लिया है। केंद्र ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत भारतीय नागरिकता देने का निर्णय लिया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2019 के बजाय, इन शरणार्थियों को 1955 के नागरिकता अधिनियम के तहत नागरिकता देने का निर्णय बहुत महत्व रखता है।


Download Android App
Download iOS App



