गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। गुजरात कांग्रेस सचिव हिमांशु व्यास ने ओवरसीज कांग्रेस के प्रभारी पद से भी इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से अलग होने के कुछ घंटो बाद ही व्यास भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।
हिमांशु व्यास ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा। इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में हमारी बात नहीं सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मिलना मुश्किल है, दिल्ली में कुछ ही लोग मिल पाते हैं। हिमांशु व्यास ने कहा गुजरात में बीजेपी जीत रही है और फिर से सरकार बनने वाली, गुजरात में आप के आने से कांग्रेस को नुकसान है।
PM मोदी की लीडरशिप को सराहा
हिमांशु व्यास ने कहा लीडरशिप और संगठन में कम्युनिकेशन नहीं है। उन्होंने कहा जो लोग जिंदगी देकर पार्टी के लिए काम करते हैं उनकी उपोयिगिता कम हो गई है। बीजेपी में शामिल होने से पहले ही पीएम मोदी की लीडरशिप को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की मजबूत स्थिति बनाई है।


Download Android App
Download iOS App



