गुजरात में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को मुस्लिम समुदाय के सदस्यों से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘कुटिल’ एजेंडे को हराकर आगामी राज्य चुनावों में पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया।
कांग्रेस नेताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय से भी आग्रह किया कि वह मैदान में नए प्रवेशकों ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार से गुमराह न हों क्योंकि ऐसा करने से उसके मत बंट जाएंगे और अंततः सत्ताधारी पार्टी को मदद मिलेगी क्योंकि दोनों ही पार्टियां भाजपा की बी टीम है ।
कांग्रेस नेता पार्टी की गुजरात इकाई के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष कादिर पीरजादा और अन्य नेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



