गुजरात में विधानसभा चुनाव होने है। गुजरात की जनता को फिर एक बार सरकार चुनने का मौका मिला है। हर पांच साल बाद लोकतंत्र का दिन आता है इसलिए मतदाता काफी सोच समझकर वोट करते है। आमतौर पर जनता उसी पार्टी को चुनती है।जो जनता के लिए काम करे बात गुजरात चुनाव की हो रही है तो आपके लिए ये जान लेना बेहद जरुरी है।गुजरात में पिछले 27 सालों से बीजेपी शासन चला रही है और गुजरात पीएम मोदी का गढ भी माना जाता है। इसलिए किसी दूसरी पार्टी के लिए यहां सरकार बनाना मुश्किल है लेकिन फिर भी पार्टियां अपनी कोशिश बरकरार रखती है इस बार भी वो इस कोशिश को बरकरार रखेंगी।
चुनाव में जाति समीकरण बेहद अहम माना जाता है इसलिए पार्टी जाति के समीकरण को ध्यान में रखते हुए टिकट देती है।गुजरात में 117 सीटें है जिसमें 10 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी मुसलमानों की रहती है। इसलिए इस बार गुजरात चुनाव में मुसलीम वोटर्स किसे अपना किमती वोट देंगे? कहा जाता है मुसलमानों का वोट कांग्रेस को जाता है लेकिन इस बार कांग्रेस को मुसलमानों के वोट पाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। इस बार मुसलमानों के पास औवेसी की पार्टी का विकल्प मौजूद है।इस बार का चुनाव अलग रहने वाला है। आप पार्टी भी यहां अपनी किस्मत आजमा रही है लेकिन आप पार्टी खुलेमन से चुनाव लड़ेगी क्योंकि वो नई पार्टी है। जिसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। सबसे ज्यादा नुकसान पुरानी पार्टियों को हो सकता है क्योंकि उनकी पार्टी पुरानी है वो काफी कुछ खो सकते है। देखने वाली बात होगी की मुसलमान इस बार किस पार्टी को वोट करेंगे।
Gujarat Election 2022 : गुजरात चुनाव में किस पार्टी की तरफ जाएंगे मुसलमान
Summary :
गुजरात में पिछले 27 सालों से बीजेपी शासन चला रही है और गुजरात पीएम मोदी का गढ भी माना जाता है। इसलिए किसी दूसरी पार्टी के लिए यहां सरकार बनाना मुश्किल है लेकिन फिर भी पार्टियां अपनी कोशिश बरकरार रखती है इस बार भी वो इस कोशिश को बरकरार रखेंगी। चुनाव में जाति समीकरण बेहद अहम माना जाता है


Download Android App
Download iOS App



