गुजरात विधान सभा की मतगणना में भाजपा एक रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात से आ रही भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत विश्वास करती है और यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता के विश्वास का प्रतीक है।
PM मोदी पर बहुत विश्वास करती है जनता
संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात से आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके (भाजपा) लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है और न ही वे इससे अचंभित हैं। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत विश्वास करती है और यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता के विश्वास का प्रतीक है।
मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे का जिक्र करते हुए गुजरात की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम बताया तो वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे गुजरात के मॉडल की स्वीकार्यता करार देते हुए बड़ी जीत दिलाने के लिए गुजरात की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।


Download Android App
Download iOS App



