सूरत के रघुवीर मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

Summary :

गुजरात के सूरत शहर में सात मंजिला रघुवीर कॉम्प्लेक्स में मंगलवार सुबह आग लगने से कई दुकानें जल कर खाक हो गईं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

गुजरात के सूरत शहर में सात मंजिला रघुवीर कॉम्प्लेक्स में मंगलवार सुबह आग लगने से कई दुकानें जल कर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि सरोली इलाके के बड़े कपड़ा बाजार रघुवीर कॉम्प्लेक्स में आग लगने से कई दुकानें जल कर खाक हो गई। 
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए शहर भर से दमकल की 40 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। हालाँकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। वही, कूलिंग ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Desk Team