Gujarat: खड़गे ने BJP को लिया आड़े हाथों, गुजरात में 27 वर्ष से चल रही भाजपा की सरकार; मांगा हिसाब

Summary :

खड़गे ने कहा, ‘‘नरेंद, मोदी जी, कांग्रेस को कोसने के बजाय भाजपा के कुशासन पर बोलिये। गुजरात के बच्चों का भविष्य क्यों बिगाड़। क्यों कुपोषित, कम वजन वाले बच्चों में गुजरात 30 राज्यों में 29वें स्थान पर है।

गुजरात में विधानसभा चुनाव  को लेकर राजनीतिक पार्टीयों में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने स्पष्ट किया कि गुजरात में छोटे-छोटे बच्चों के उज्जवल भविष्य को नष्ट किया जा रहा है जिसके चलते  कुपोषण तथा शिशु मृत्यु दर में राज्य की स्थिति बहुत खराब है। गुजरता में कई सालों में बीजेपी की सरकार स्थापित रही है और इसी को लेकर कांग्रेस सरकार जवाब मांग रही है। 
खड़गे ने गुजरात में बीजेपी से पूछे यह सवाल
बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम पर नाचेंगे', मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों दिया  ये बयान? - Mallikarjun Kharge in Bhopal for Congress President election BJP  came under attack for making ...
खडगे ने कहा कि गुजरात को मॉडल बनाकर प्रचारित किया जाता है लेकिन हकीकत यह है कि वहां कुपोषण के शिकार बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा है। पोषण के अभाव में बच्चों का वजन घट गया है और जीवन उनके लिए चुनौती बन गया है। इसी तरह से गुजरात में शिशुओं को लेकर भी राज्य सरकार ने उदासीन रवैया अपनाया हे जिसके कारण गुजरात ज्यादा शिशु मृत्यु दर वाले राज्यों में शामिल है।
मोदी जी कांग्रेस को मत कोसिए- खड़गे
खड़गे ने कहा, ‘‘नरेंद, मोदी जी, कांग्रेस को कोसने के बजाय भाजपा के कुशासन पर बोलिये। गुजरात के बच्चों का भविष्य क्यों बिगाड़। क्यों कुपोषित, कम वजन वाले बच्चों में गुजरात 30 राज्यों में 29वें स्थान पर है। क्यों शिशु मृत्यु दर में 19वें स्थान पर है, 27 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब।’’ 

Desk Team