केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुजरात के अमरेली जिले में एक सहकारिता सम्मेलन में भाग लेंगे और सोमनाथ शहर में भगवान हनुमान की 16 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई द्वारा साझा किए कार्यक्रम के अनुसार, शाह अपने गृह राज्य में अमरेली जिले के सहकारी संगठनों के एक सम्मेलन में शामिल होंगे।

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
इसके बाद वह गिर सोमनाथ जिले में जाएंगे, जहां वह सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।शाह सोमनाथ शहर में भगवान हनुमान की 16 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण भी करेंगे और शहर में अरब सागर के तट के समीप ‘मारुती हाट’ नामक 262 दुकानों का उद्घाटन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



