गुजरात विधानसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल फिर एक बार अपनी वर्चस्व राज्य में स्थापित कर लिया है। राज्य में 182 सीट पर 152 सीटें अपने खातों में डालकर विपक्ष को एक बार अंधेरे में डाल दिया है। राकांपा पार्टी प्रमुख शरद पवार ने औपचारिक रूप से कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम अपेक्षा के अनुपरूप ही आए है, लेकिन इससे 2024 का लोकसभा चुनाव के नतीजों का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 182 सीटों में से 42 सीटों पर जीत और 115 पर बढ़त के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर है। राकांपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, ‘‘गुजरात चुनाव अपेक्षा के अनुरूप आए क्योंकि एक राज्य विशेष के लिए सत्ता के पूरे तंत्र को लगा दिया गया और परियोजनाएं वहां भेज दी गयीं।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘गुजरात चुनाव के परिणाम देश का मिजाज नहीं बताते । दिल्ली में नगर निगम और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह साबित हो गया है, जहां भाजपा हार गयी।’’


Download Android App
Download iOS App



