गुजरात के सभी परिवार 2022 तक नल से जल योजना में शामिल हो जाएंगे: विजय रूपाणी

Summary :

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना ‘हर घर नल से जल’ को 2022 तक ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजाना को पूरा करने के लिए समय से पहले ही पानी का कनेक्शन मिल जाएगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना ‘हर घर नल से जल’ को 2022 तक ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजाना को पूरा करने के लिए समय से पहले ही पानी का कनेक्शन मिल जाएगा।
बता दें कि पीएम मोदी ने इस योजना को 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा निर्धारित की गयी समय सीमा 2024 से बहुत पहले 2022 तक ही राज्य में सभी परिवारों को ‘नल से जल योजना’ के तहत पेयजल कनेक्शन मिल जाएगा। रूपानी ने कहा कि राज्य में अभी 17 लाख परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत शामिल किया जाना बाकी है जिसका (योजना का) लक्ष्य नलों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति करना है। उन्होंने विधान सभा में कहा, ‘‘ उत्तर गुजरात के लोग सालों से संपदूषित भूजल से परेशान हैं। हमें हैंडपंप पर अपनी निर्भरता खत्म करना चाहते हैं और नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदान करना चाहते हैं। वैसे तो प्रधानमंत्री ने 2024 का लक्ष्य (समयसीमा) तय किया है लेकिन गुजरात उसे (इस लक्ष्य को) अगले 17 महीने में ही हासिल कर लेगा। ’’ वह राज्य में जलापूर्ति की स्थिति पर कांग्रेस विधायकों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘नल से जल ’ परियोजना के लिए 4000 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं और अबतक 82 प्रतिशत काम हो चुका है।

Desk Team