गुवाहाटी में क्रूरता की हद पार, 13 साल की बच्ची का 6 साल तक शोषण, जबरन झोंकी गई घरेलू काम में

Guwahati Child Rescue Operation : गुवाहाटी के पंजाबाड़ी क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची को एक घर के बिस्तर के स्टोरेज बॉक्स यानी पलंग के अंदर बंद पाई गई। यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है, एक बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

Guwahati Child Rescue Operation : क्या है वीडियो में

वीडियो में देखा जा सकता है, जिला श्रमिक टास्क फोर्स की एक टीम एक मकान के कमरे में दाखिल हो रही है। कमरे में पलंग पर एक लड़का सोया हुआ है वहीं पास में एक महिला खड़ी है। टास्क फोर्स टीम बच्चे को पलंग से उतरने को कहती है। पलंग का पल्ला खोला जाता है जिसमें से एक बच्ची बाहर निकलती है।

वीडियो हृदय विदारक है क्योंकि बच्ची को जानबूझ कर छिपाने के मकसद से पलंग में छिपाया गया है।

Guwahati Child Abuse : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बचाव अभियान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा फैल गया है। यह अभियान रविवार शाम को जिला श्रम बल ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाया गया। स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Child Abuse Panjabari Guwahati : क्या कहना है अधिकारियों का

Guwahati Child Rescue Operation
Guwahati Child Rescue Operation (sourch : social media)

अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग बच्ची पिछले छह वर्षों से उस घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। अधिकारियों का आरोप है कि बच्ची के साथ बारबार चाइल्ड अब्यूज़ किया गया। पुलिस के आने से पहले, आरोपी महिला ने बच्ची को दीवान के स्टोरेज बॉक्स में लगभग 25 मिनट तक छिपाए रखा।

जिला श्रम बल के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की कथित तौर पर उस घर में घरेलू कामगार के रूप में काम कर रही है। मिली सूचना के आधार पर, टीम ने उस परिसर का दौरा किया, जहां घर की मालकिन, जिसकी पहचान अरिना लस्कर खातून के रूप में हुई, ने शुरू में बच्ची की मौजूदगी से इनकार करते हुए दावा किया कि लड़की के पिता उसे तीन से चार दिन पहले अपने साथ ले गए थे।

अधिकारियों ने इस मामले में मीडिया को बताया कि ‘टीम ने घर के अंदर संदिग्ध व्यवहार देखा। जब घरवालों से घर की चैकिंग करने की अनुमति मांगी, तो परिवार ने शुरू में यह कहते हुए विरोध किया कि एक बच्चा सो रहा है। सोते बच्चे को भी समझाया गया कि उसे सोने की ऐक्टिंग की है। और हिलने-डुलने से मना कर दिया गया। कई बार अनुरोध करने के बाद, कमरे की जांच की गई,” अधिकारी ने कहा।

Minor House Help Rescued : कमजोर हालत में मिली बच्ची

जांच के दौरान, अधिकारियों ने बच्ची को एक बेड बॉक्स के अंदर छिपा हुआ पाया। लड़की बहुत कमजोर हालत में थी और उसे तुरंत बाहर निकाला गया और पानी दिया गया। बच्ची वह फूट-फूटकर रोने लगी। शुरुआती पूछताछ में, बच्ची ने अधिकारियों को बताया कि वह लगभग छह साल से घर में काम कर रही थी और शारीरिक शोषण का शिकार थी। उसे तुरंत बचाया गया और घर से बाहर निकाला गया। जांच जारी रहने के कारण आगे की कानूनी कार्रवाई की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – कनॉट प्लेस में सड़क पर जिस कारोबारी शिवम गुप्ता की हत्या हुई, उसकी जांच कहां तक पहुंची, जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।