Chhattisgarh youth Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से प्रेम प्रसंग का बेहद खतरनाक मामला समाने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने सोशल मीडिया और फोन पर युवती को ब्लॉक कर दिया था। यह घटना शुभम विहार की शिक्षक कॉलोनी में हुई, जहां प्यार का रिश्ता शक और गुस्से में बदलकर खून में खत्म हो गया।
Chhattisgarh youth Murder Case: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी और रोशनी सूर्यवंशी के रूप में हुई है। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। कुछ समय तक उनका रिश्ता ठीक चला, लेकिन बाद में युवक ने युवती को फोन और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया।

Woman Murder Boyfriend: ब्लॉक होने से भड़की युवती
युवती को जब पता चला कि युवक ने उससे संपर्क तोड़ लिया है, तो उसके मन में शक पैदा हो गया। उसे लगा कि युवक किसी और से बात कर रहा है। यही शक धीरे-धीरे गुस्से में बदल गया। इसी गुस्से में वह चाकू लेकर युवक के कमरे तक पहुंच गई।
Young Woman Stabs Boyfriend: फोन दिखाने को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि युवती ने युवक से उसका मोबाइल फोन दिखाने को कहा। युवक ने जब इंकार किया तो दोनों के बीच बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि युवती अपना आपा खो बैठी और अचानक चाकू से युवक के सीने पर वार कर दिया। चाकू लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही पल में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर युवती घबरा गई लेकिन वह वहां से भागी नहीं। वह अपने प्रेमी के शव के पास बैठी रही।

पुलिस के आने तक शव के पास रही आरोपी
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस के पहुंचने से लेकर शव के अस्पताल ले जाने तक युवती वहीं बैठी रही। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

युवती से पूछताछ जारी है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि प्यार में शक और गुस्सा कितना खतरनाक हो सकता है। छोटी सी बात ने एक युवक की जान ले ली और दो जिंदगियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
यह भी पढ़ें: श्रमिकों के हित में CM विष्णुदेव सरकार का बड़ा फैसला, 9,328 मजदूरों के खाते में ट्रांसफर हुए 18.23 करोड़


Download Android App
Download iOS App




