ओडिशा में मैकेनिकों की खुशी का दिन, पारिश्रमिक में 62.5% की वृद्धि

Summary :

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ओडिशा में स्वरोजगार कर रहे सभी मैकेनिक के पारिश्रमिक में 62.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राम पंचायतों में काम करने वाले इन मैकेनिक का पारिश्रमिक 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,500 रुपये कर दिया गया है। Highlights  ओडिशा में मैकेनिकों की खुशी का दिन 13,000 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद   पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय  13,000 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद इस कदम से लगभग 13,000 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय 5टी (परिवर्तन) और नबीन ओडिशा…

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ओडिशा में स्वरोजगार कर रहे सभी मैकेनिक के पारिश्रमिक में 62.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राम पंचायतों में काम करने वाले इन मैकेनिक का पारिश्रमिक 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,500 रुपये कर दिया गया है।

Highlights 

  • ओडिशा में मैकेनिकों की खुशी का दिन
  • 13,000 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद  
  • पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय 

13,000 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद

इस कदम से लगभग 13,000 लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय 5टी (परिवर्तन) और नबीन ओडिशा के अध्यक्ष वीके पांडियन की विभिन्न जिलों की यात्रा के दौरान मैकेनिक और उनके प्रतिनिधियों के अनुरोध और सुझाव पर लिया गया।
ये मैकेनिक राज्यभर के गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सहायक हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो प्रकार के स्वरोजगार करने वाले मैकेनिक हैं- एक वे जो नल से जल की आपूर्ति के लिए काम करते है और दूसरे ट्यूबवेल के रखरखाव और मरम्मत से जुड़े हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team