Haridwar: कड़ी सुरक्षा के बीच हरिद्वार में शनिवार को जेसीबी की मदद से धार्मिक स्थलों को ध्वस्त कर दिया गया। बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी का अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई करने का सख्त आदेश है। प्रशासन की टीम ने जमालपुर कलां में प्राइमरी स्कूल के अंदर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। सरकारी जमीन कब्जा कर बनाए गए धार्मिक स्थल को हटाने से पहले संचालकों को नोटिस दिया गया था।
आगामी दिनों में कार्रवाई देखने को मिल सकती है
आपको बता दें कि मेन रोड के किनारे बनी एक मजार को जेसीबी से हटाया गया। मजार से सटे मंदिर को भी जिला प्रशासन की टीम ने हटवा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने काफी सतर्कता बरती।दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने हरिद्वार में और भी अवैध धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया है। आगामी दिनों में कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
शिवलिंग को पूरे विधि विधान से पंडित को सौंपा गया
दरअसल, इससे पहले प्राचीन मंदिर नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रहा था।अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि सरकारी जमीन पर बनाए गए किसी भी तरह के धार्मिक स्थल को बख्शा नहीं जाएगा। जगजीतपुर में नगर निगम की जमीन पर बने मजार और मंदिर को हटाया गया है। मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम दयानंद सरस्वती ने बताया कि मजार और मंदिर एक ही परिसर में स्थापित थे। कार्रवाई से पहले मजार और मंदिर संचालकों को नोटिस दिया गया था। शिवलिंग को पूरे विधि विधान से पंडित को सौंपा गया।


Download Android App
Download iOS App



