Harshad Ribadiya Resign: गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस विधायक और पाटीदार समुदाय के नेता हर्षद रिबडिया ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है।
गुजरात विधानसभा की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जूनागढ़ जिले के विसावदर से विधानसभा सीट से विपक्षी दल के कांग्रेस के विधायक हर्षद रिबडिया ने मंगलवार देर रात विधानसभा स्पीकर निमाबेन आचार्यको अपना इस्तीफा सौंप दिया। स्पीकर ने रिबडिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया, क्योंकि उन्हें यकीन हो गया था कि उन्होंने अपनी इच्छा से और बिना किसी दबाव के इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि, पाटीदार समुदाय के नेता रिबडिया 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पटेल समुदाय की सीट से चुने गए थे। रिबडिया पिछले साढ़े चार साल में भाजपा सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं।
2017 के विधानसभा चुनाव पाटीदार आरक्षण आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुए थे और सौराष्ट्र क्षेत्र में पटेल समुदाय के सदस्यों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर कांग्रेस को वोट दिया था।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि रिबडिया के जल्द ही सत्तारूढ़ दल में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, रिबडिया इस पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। गुजरात विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



