देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। इसके साथ ही सड़कें बंद होने और खुलने का सिलसिला भी जारी है। बद्रीनाथ हाईवे के साथ ही गंगोत्री हाईवे भूस्खलन हुआ जिससे कुछ घंटे मार्ग बंद रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पांच जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी नैनीताल एवं उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने संबंधित जिला अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गुरुवार की सुबह से ही उत्तराखंड में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।
उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे चुंगी बडेथी के पास रुकरुक कर पत्थर गिर रहे हैं। इससे बाईपास मार्ग से यातायात संचालन हो रहा है। बारिश के कारण थाना मुनिकीरेती के तपोवन से करीब एक किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन के कारण मलबा गया। यहां जेसीबी लगाकर पुलिस और एनएच की टीम मलबा हटा रही है। इससे आगे गूलर और शिवपुरी के बीच हाईवे पर भारी मलबा आया है।
मुनिकीरेती थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे गूलर से आगे मलबा गया। मलबा बहुत अधिक है। एनएच श्रीनगर की टीम ने जेसीबी और पोकलैंड मशीन मंगा कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। इससे वाहनों को तपोवन पुलिस चौकी पर रोका गया है। उधर भद्रकाली चौक से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। वहीं हरिद्वार में रात भर बारिश के दौरान बिजली गुल होने से लोग काफी परेशान रहे। गढ़वाल में कोटद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून में बारिश का दौर जारी है।


Download Android App
Download iOS App



