देहरादून : डोईवाला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कर्नाटक व गोवा में अभी जो हो रहा है, उसकी शुरुआत उत्तराखंड से की गई थी और अब बंगाल में भी सरकार तोड़ने की बात की जा रही है। भाजपा जनता के जरिए चुनी गई सरकार गिराने का षड्यंत्र किया जा रहा है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने अभी राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। नगरपालिका उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ता उत्साह में है।
पंचायत राज एक्ट में किए संशोधन पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। हमे लगता है कि गवर्नर भी इस संशोधन के समर्थन में नहीं है, इसलिए इतने महत्वपूर्ण फैसले में देरी हो रही है। प्रदेश में विकास कार्य रुके हैं और बेरोजगार युवा नौकरी के लिये भटकने को मजबूर है। डोईवाला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, गुलशन अरोरा, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, हाजी मीर हसन, अब्दुल रज्जाक, पन्ना लाल गोयल, अजय सैनी, कपिल अरोड़ा, भारत भूषण, कमल अरोड़ा, विजय शर्मा, महेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



