उत्तराखंड में अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट तो 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के ताजा जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को उत्तराखंड के नैनीताल, पौड़ी, देहरादून, चंपावत, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं- कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून को राज्य के नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी तथा पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने और पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है जिसके लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 1 जुलाई को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा 2 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र और अति तीव्र दौर की संभावना है। विभाग ने इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। इस बीच एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी सहित लोक निर्माण विभाग और समस्त जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



