हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का बड़ा ऐलान, राजनीति में लेंगी एंट्री - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का बड़ा ऐलान, राजनीति में लेंगी एंट्री

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। कल्पना कल एक्टिव राजनीति में एंट्री लेंगी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने पति के ‘एक्स’ हैंडल से दी है। उन्होंने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के मुखिया शिबू सोरेन का पैर छूती नजर आ रही हैं। इस ऐलान के साथ कल्पना ने अपना आगे का प्लान भी बताया है।

कल्पना सोरेन का बड़ा ऐलान
दरअसल, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनका एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल कल्पना सोरेन ही चला रही हैं। उन्होंने यह ऐलान करते हुए लिखा, ‘कल गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले आज झारखंड राज्य के निर्माता और झामुमो के माननीय अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया। आज ही सुबह हेमंत जी से भी मुलाकात की। मेरे पिता भारतीय सेना में थे। वह सेना से रिटायर हो चुके हैं। पिताजी ने सेना में रहकर देश के दुश्मनों का डटकर सामना किया। बचपन से ही उन्होंने मुझमें बिना डरे सच के लिए संघर्ष करना और लड़ना भी सिखाया। झारखंडवासियों और झामुमो परिवार के असंख्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की मांग पर कल से मैं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर रही हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।