कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री के समक्ष लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि तीन मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रहना चाहिए ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर देश में कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। महामारी को रोकने के लिए देश में 25 मार्च से 40 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा है। लॉकडाउन को बढ़ाने का समर्थन करते हुए ठाकुर ने कहा कि लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध जारी रहना चाहिए क्योंकि कोविड-19 के मामले अब भी सामने आ रहे हैं।
MP सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की शुरू की कवायद
उन्होंने कहा, ‘‘तीन मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ना चाहिए ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके।’’ बहरहाल, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यों को आर्थिक गतिविधियां बहाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए, खासकर ग्रीन ज़ोन में।


Download Android App
Download iOS App



