हिमाचल चुनाव : शाह की हुंकार , कहा – आधा अधूरा नहीं पूरा सिरमौर चाहिए

Summary :

हिमाचल प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव शंखनाद कर दिया हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया हैं।

हिमाचल प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव शंखनाद कर दिया हैं।  गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया हैं।  शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाटा समुदाय की जनजातीय का दर्जा मिलने की मांग को पूरा कर समुदाय को उनका हक दिया हैं।  हाटा रैली के जरिए शाह ने जनपद में आने वाली पांच विधानसभा को कमल की झोली में गिराने का माहौल बनाया हैं।  
अमित शाह ने रैली में दावा किया की राज्य में बीजेपी फिर से प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही हैं।  सिरमौर के लोगों से अमित शाह ने सरकार की गुजारिश की, शाह ने अपने संबोधन में प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं के द्वारा किए गए कार्य भी गिनाए।  
कांग्रेस ने परिवार का विकास किया, मोदी जयराम ने राज्य का
हाटा रैली में शाह ने कांग्रेस के परिवार वाद को लेकर भी घेरा , शाह ने कहा कि एक तरफ जंहा कांग्रेस ने परिवार का विकास किया तो वंही पीएम मोदी व सीएम जयराम ठाकुर ने राज्य का विकास किया।  हाटा रैली में जनपद वासियों से उन्होनें पूरा सिरमौर जिला मांगा।  शाह ने  हुंकार भरते हुआ कहा कि उन्हें अबकी बार आधा अधूरा सिरमौर नहीं, बल्कि जिला सिरमौर की पांचों सीटों पर कमल खिला हुआ चाहिए।
शाह ने लांच किया चुनावी गीत
 हाटा रैली में अमित शाह ने राज्य सरकार की उपल्बधियों को बखान करने वाले गीत को लांच किया हैं।  जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं व सफलता को  बताया गया हैं। रैली में  अमित शाह का सम्मान टोपी व डागरा देकर किया गया।  
आपको बता दे कि हिमाचल में सत्तारूढ बीजेपी वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।  हिमाचल प्रदेश की चुनाव मोनिटरिंग शिमला से नहीं बल्कि दिल्ली से की जा रही हैं।  हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का भी गृहराज्य हैं , इसलिए यह चुनाव उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं।  

Desk Team