शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी तूफान की आशंका जाहिर की करते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया है। कार्यालय का कहना है कि इस मौसम स्थिति से क्षति की आशंका है।
गौरतलब हो कि येलो चेतावनी सबसे कम खतरनाक स्तर की चेतावनी होती है। इससे यह संकेत मिला है कि अगले कुछ दिनों में खतरनाक मौसम स्थिति की संभावना है।
शिमला मौसम केंद्र ने 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बारिश की आशंका जाहिर की है लेकिन येलो अलर्ट सिर्फ 17 अप्रैल के लिए जारी किया गया है। राज्य के कई क्षेत्रों में आंधी, ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की आशंका है। इसी बीच राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।


Download Android App
Download iOS App



