Himachal Rain: हिमाचल में अभी भी नहीं थमा कुदरत का कहर, 71 लोगों की हुई मौत

Summary :

हिमाचल में लगातार कुदरत अपना कहर बरसा रही है। ऐसे में 71 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है।

हिमाचल में लगातार कुदरत अपना कहर बरसा रही है। ऐसे में 71 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है।  आगे बता दें कि देखा जाये तो शिमला का अस्तित्व खतरे में है। शिमला में पहले भी कई बार भारी भूस्खलन हो चुका है. कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई हैं और कई इमारतें ढहने की कगार पर हैं। नगर विकास विभाग की कई इमारतें भी खतरे में हैं. शिमला के कृष्णा नगर में भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें स्लॉटर हाउस समेत कई घर जमींदोज हो गए। 

प्रदेश में बार-बार भूस्खलन और बादल फटने की सूचनाएं मिल रही

आगे बता दें  कृष्णा नगर वार्ड में स्लॉटर हाउस के पास भूस्खलन से 5 इमारतें ढह गई हैं। मंगलवार शाम को हुए हादसे के बाद रात भर राहत कार्य जारी रहा. इसमें से अब तक दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में लगातार भूस्खलन और बादल फटने की खबरें आ रही हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण 71 लोगों की मौत हो गई है और करोड़ों का नुकसान हुआ है। राज्य के ज्यादातर जिले बाढ़ की चपेट में हैं. उधर, पौंग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कांगड़ा जिला बाढ़ की मार झेल रहा है। लोगों को तेजी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कांगड़ा से अब तक 1,700 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन, सेना और भारतीय वायुसेना मिलकर काम कर रहे हैं। 

Desk Team