कोयंबटूर में सेल्वापुरम पुलिस ने एक महिला हिंदू कार्यकर्ता ‘अथिराधिया’ सरस्वती को डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ की निर्देशक लीना मणिमेकलई को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता ने देवी काली को सिगरेट पीते हुए और एलजीबीटीक्यूआई समुदाय से जुड़े इंद्रधनुष के झंडे को पकड़े हुए चित्रित किया।
उत्तर भारतीय के कुछ राज्यों में डॉक्यूमेंट्री फिल्म के खिलाफ हो चुका हैं एक्शन

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इस मुद्दे को आगा खान हॉल में उठाया था, जहां वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया जाना था। यूपी और हरियाणा में पुलिस पहले ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर चुकी है।
वीडीयो के आधार पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
गिरफ्तार महिला ‘अथिराधिया’ सरस्वती षष्ठी सेना हिंदू मक्कल अय्यकम की सदस्य हैं और उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 बी (अश्लील कृत्य और गीत) और 506 (1) (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि सेल्वापुरम के सब इंस्पेक्टर सेल्वाकुमार को एक वीडियो मिला, जिसमें सरस्वती लीना मणिमेकलाई को धमकी देती नजर आ रही है।
पुलिस के अनुसार, वीडियो मंगलवार से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। पुलिस ने तिरुपुर जिले के एक स्थान से महिला का पता लगाया और बुधवार देर रात उसको गिरफ्तारी कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



