मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कार्यप्रणाली पर आज हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान 30 विधायक कांग्रेस छोड़कर चले गए।
श्री मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि श्री कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे, तब वे‘चलो चलो’कहते थे और अब वे पूरी कांग्रेस को‘घर बिठाने’के बाद अकेले ही‘घर घर चलो अभियान’चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ कांग्रेस के एकमात्र ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनके कार्यकाल में 30 विधायक कांग्रेस छोड़कर चले गए।
श्री मिश्रा ने श्री कमलनाथ ने बयानों से जुड़ सवाल के जवाब में कहा कि‘गांधी और गोडसे’पर श्री कमलनाथ का बयान अर्धसत्य है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को‘गांधी’की पार्टी बताने का कांग्रेस नेता का आशय‘गांधी परिवार वाली कांग्रेस’से है। उन्होंने‘नेहरु गांधी’परिवार भी पर हमला किया।


Download Android App
Download iOS App



