बिहार के रोबिहुड (पूर्व डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय के विधानसभा चुनाव में उतरने को लेकर लग रही अटकलों पर पूर्ण रूप से विराम लग चुका है। वीआरएस यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड का साथ थाम लिया था।
इसके साथ ही उनके आगामी चुनाव में लड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उन्होंने बुधवार को अपने बयान में कहा कि वे इस बार बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वहीं जेडीयू ने अपने 115 सीटों पर उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की, जिसमें पूर्व डीजीपी का नाम शामिल नहीं था।
अब इस पूरे घटनाक्रम पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने तंज कसते हुए कहा, हमारे द्वारा टिकट देने के प्रश्न पूछने के डर के चलते बीजेपी ने पांडेय को टिकट नहीं दिया है। दरअसल, बीते दिनों में दिए गए एक बयान में देखमुख ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फणडवीस से सवाल किया है कि क्या वह महाराष्ट्र को बदनाम करने वाले गुप्तेश्वर पांडेय के लिए प्रचार मैदान में जाएंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट कटने पर आरा के आरजेडी MLA को आया हार्ट अटैक
देखमुख ने गुरुवार को दिए अपने कहा कि गुप्तेश्वर पांडे को चुनावी टिकट देना पार्टी का विषय है। हमने पूछा था कि क्या बीजेपी के नेता उनके लिए प्रचार करेंगे। शायद इस सवाल के डर के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
दरअसल, गुप्तेश्वर पांडेय के जेडीयू में शामिल होते ही उनका चुनावी मैदान में उतरना तय माना जा रहा था, लेकिन चुनाव से ठीक पहले जेडीयू में शामिल हुए गुप्तेश्वर पांडेय ने साफ कर दिया है कि वे इस बार बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। जेडीयू ने अपने 115 सीटों पर उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें किसी सीट से भी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नहीं था।


Download Android App
Download iOS App



