हिमाचल प्रेदश में आगामी समय में चुनाव होने वाले है जिसकों लेकर देश की राजनीतिक पार्टी एक्टिव हो गई हैं। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी इस रेस में जुड गई हैं ओऱ विधानसभा सीट के चुनाव के लिए कड़ी मैहनत कर रहे हैं। हालांकि आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने बुधवार को दावा किया कि इस साल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच ”सीधा मुकाबला” होगा, जिसमें आप को जीत मिलेगी।
आगामी समय में हिमाचल में चुनाव
जैन ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन (हिमाचल प्रदेश) के प्रमुख तथा अधिवक्ता एनेंद्र सिंह नौटी और उनके 30 साथी आप में शामिल हुए हैं। इनमें से कुछ संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे।
जैन ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश विधानसभ्ज्ञा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अब एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं, परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वह क्या करेगी। उन्हें अपनी सरकार द्वारा किये गए कार्यों के आधार पर वोट मांगना चाहिये।”
आप और भाजपा के बीच होगी कांटे की ट्क्कर
जैन ने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला होगा जबकि कांग्रेस मुकाबले में है ही नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ‘‘गहरी कलह’’ मची है और बुधवार को आप में शामिल हुए कुछ नेता पहले कांग्रेस में थे। जैन पार्टी के हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



