गुजरात के वलसाड रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद शनिवार को श्री गंगानगर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की पावर, जनरेटर वैन और बगल के कोच में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में आग दोपहर करीब दो बजे वलसाड से सूरत के लिए रवाना होने के बाद लगी। आग का पता चलते ही ट्रेन रोकी गई और सभी यात्री उसमें से उतर गए।
आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण पावर, जनरेटर वैन में आग लग गई और बाद में बगल के कोच में फैल गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अचानक आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



