iPhone 15 के लिए स्टोर पर ही उठा-पटक करने लगे कस्टमर्स जमकर चले लात-घूंसे, अब वीडियो हुआ Viral

Summary :

Apple ने iPhone 15 सीरीज को मार्केट में उतरा कि लोगों के ऊपर फोन का नशा ही चढ़ गया। देश में जब भी एप्पल ने आई फोन सीरीज के किसी फोन को मार्केट में लाया है। तब-तब ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को देखने को मिले है। अब ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है, जो सभी जगहों पर तेजी से वायरल हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के कमला नगर इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के कर्मचारियों और ग्राहकों में जमकर मारपीट हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां मारपीट सिर्फ एप्पल आई फोन 15 के…

Apple ने iPhone 15 सीरीज को मार्केट में उतरा कि लोगों के ऊपर फोन का नशा ही चढ़ गया। देश में जब भी एप्पल ने आई फोन सीरीज के किसी फोन को मार्केट में लाया है। तब-तब ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को देखने को मिले है। अब ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है, जो सभी जगहों पर तेजी से वायरल हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के कमला नगर इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के कर्मचारियों और ग्राहकों में जमकर मारपीट हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां मारपीट सिर्फ एप्पल आई फोन 15 के लिए हुई।

वीडियो में देखा जा सकता है मारपीट देखते ही देखते बढ़ गया और फिर स्टाफ और ग्राहकों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। लेकिन आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर एक फोन के लिए इतना झगड़ा क्यों? तो बता दे बता दे कि दुकान पर आए ग्राहक एप्पल आई फोन 15 की मांग कर रहे थे, पर दुकानदार ने उनको आईफोन 15 देने में थोड़ी देर लगा दी। उसके बाद ये नजारा कैमरे में कैद हो गया। दुकान पर आए ग्राहक नाराज हो गए और झगड़ों का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी काफी तेजी हो रहा है जिसमें कुछ लोग स्टोर कर्मचारियों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो यहां देखे

वीडियो में देखा जा सकता है कि आईफोन 15 की सप्लाई में देरी से ग्राहक कितने गुस्से में हैं। उन्होंने स्टोर के अंदर कर्मचारियों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि खींचतान में स्टाफ के कपड़े तक उतर गए। इस दौरान स्टोर की कुछ महिला कर्मचारियों को ग्राहकों को रोकने की कोशिश करते देखा जा सकता था, लेकिन वे इतने गुस्से में थीं कि महिलाओं ने जिनको रोका था वो कोई काम के नहीं रहें।

अब जानकारी है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।आपको बता दें कि एप्पल आई फोन 15 सीरीज के फोन हाल ही में रिलीज हुए हैं और लोग इन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं। मुंबई और दिल्ली के आईफोन स्टोर्स पर स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

Desk Team