हैदराबाद में बुधवार सुबह बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। भोईगुड़ा में लोहे और प्लास्टिक के एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना में 11 मजदूरों की जिन्दा जलकर मौत हो गई। सभी मृतक बिहार के प्रवासी मजदूर थे। जबकि घटना में सिर्फ एक ही मजदूर को जिन्दा बचाया गया है।
मुशीराबाद पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 4:00 बजे लगी, जब सिकंदराद रेलवे स्टेशन के करीब आवासीय कॉलोनी में घनी आबादी वाले भोईगुडा इलाके में आईडीएच कॉलोनी में गोदाम की ऊपरी मंजिल में 12 कर्मचारी सो रहे थे।

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आगे की जांच जारी है।” गांधी नगर एसएचओ मोहन राव ने बताया कि 12 लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति बच गया है। आग लगने की सूचना पाकर डीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।


Download Android App
Download iOS App



