IAS पूजा सिंघल पर ED की कार्रवाई, लंबी पूछताछ के बाद मनरेगा घोटाले में किया गिरफ्तार

Summary :

झारखंड की चर्चित आईएएस अधिकारी और खनन सचिव पूजा सिंघल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। धन शोधन मामले में ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने यह गिरफ्तारी लंबी पूछताछ के बाद की है।

झारखंड की चर्चित आईएएस अधिकारी और खनन सचिव पूजा सिंघल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। धन शोधन मामले में ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने यह गिरफ्तारी लंबी पूछताछ के बाद की है।  
सिंघल को पूछताछ के लिए तलब किया था 
इससे पहले सिंघल प्रवर्तन निदेशायल के कार्यालय पहुंची थीं। ईडी ने उन्हें मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में रांची में पूछताछ के लिए तलब किया था। इससे पहले झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को मंगलवार को भी बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया था। खूंटी में मनरेगा राशि की कथित हेराफेरी से जुड़े धनशोधन मामले एवं अन्य आरोपों की जांच के सिलसिले में वह अपने पति के साथ यहां ईडी के सामने पेश हुईं। ईडी ने पूजा सिंघल से मंगलवार को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी। 
छापेमारी के बाद पूछताछ की  
ईडी ने नौकरशाह, उनके पति, उनसे जुड़ी संस्थाओं और अन्य के खिलाफ छह मई को झारखंड और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद पूछताछ की है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने चार एसयूवी- एक जगुआर, एक फॉर्च्यूनर और दो होंडा ब्रांड की कारें भी जब्त की हैं – जो धनशोधन रोधी कानून के तहत गिरफ्तार सीए सुमन कुमार या उससे जुड़े व्यक्तियों के नाम पर थीं।   
यह मामला धनशोधन से जुड़ा है 
पूजा सिंघल एवं अन्य के खिलाफ यह मामला धनशोधन से जुड़ा है, जिसमें झारखंड सरकार के पूर्व जूनियर इंजीनियर राम विनोद सिन्हा को ईडी ने 17 जून 2020 को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। वहीं, उससे पहले उसके खिलाफ राज्य सतर्कता ब्यूरो की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद 2012 में एजेंसी द्वारा पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
गौरतलब है कि पूजा से पहले उनके सीए सुमन कुमार के खिलाफ भी ईडी की कार्रवाई हो चुकी है। वे पांच दिन की ईडी रिमांड पर जा चुकी हैं। कल उन्हें स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Desk Team