इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों ने कर्नाटक के न्यू मेंगलुरू समुद्री क्षेत्र में 11 मछुआरों और उनकी नाव को आग से बचाया है। भारतीय तटरक्षक बल के जवान अपने रुटिन चैकिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्हें खबर मिली कि न्यू मेंगलुरू समुद्री क्षेत्र के पश्चिम में लगभग 140 नॉटिकल माइल्स की दूरी मछुआरों की एक बोट में सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई है।

इसके बाद तटरक्षक बल के जवान तुरंत मछुआरों की बोट तक पहुंचे और बोट पर लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद तटरक्षक बल के जवान 11 मछुआरों व उनकी बोट को बचाने में कामयाब रहे। आग की चपेट में आने से कुछ मछुआरे झुलस गए। जिन्हें आईसीजी बोट पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
आईसीजी के सूत्रों ने बताया कि मछुआरों की नाव में आग लगने का मुख्य कारण गैस सिलेंडर था। मछुआरे उस वक्त बोट पर ही खाना बनाने का प्रयास कर रहे थे तभी आग ज्यादा फैल गई और उन्हें चपेट में ले लिया।


Download Android App
Download iOS App



