उत्तरकाशी : केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती अपने छह दिवसीय गंगोत्री उत्तरकाशी प्रवास के बाद गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान कर गई हैं। लौटते समय उन्होंने उत्तरकाशी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर मत्था टेका। देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच उनके इस प्रवास पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह गंगा की बेटी हैं और अगर उन्हें अवसर मिले तो वह उत्तराखंड राज्य से ही राजनीतिक पद लेकर गंगा संरक्षण के लिए कार्य करेंगी।
रविवार की दोपहर विश्वनाथ मंदिर में जब केंद्रीय मंत्री उमा पहुंची, तो मीडिया को देखकर वो बोलीं कि यहां पत्रकारों को किसने बुलाया। फिर उमा भारती मीडिया से बात करने के लिए राजी हुई तो उत्तराखंड से जुड़ा सियासी बयान दिया। उमा भारती ने कहा कि उत्तराखंड से उनका रिश्ता ठीक उसी तरह का है, जैसे बेटी का अपने मां-बाप के प्रति होता है।
बहन का भाई के प्रति होता है। रविवार को उत्तरकाशी में उमा भारती ने विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्थानीय देव डोलियों से भी आशीर्वाद लिया। बाद में केदारघाट पर भी गंगा पूजन किया।


Download Android App
Download iOS App



