आईआईएफएल होलि्डंग्स लिमिटेड की नॉन बैंकिंग फाईनेंशियल कंपनी इंडिया इन्फोलाईन फाईनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल फाईनेंस) का सुरक्षित और गैर सुरक्षित भुनाने योज्ञ गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) 22 जनवरी को खुलेगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित बाली ने यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि बाँड का सार्वजनिक निर्गम 22 जनवरी को खुलकर 20 फरवरी को बंद होगा लेकिन अभिदान पूर्ण होने पर पहले भी बंद किया जा सकता है।
कंपनी कारोबार विस्तार के लिए यह पूंजी जुटा रही है। कंपनी 250 करोड़ रुपये का सुरक्षित एवं गैर सुरक्षित भुनानेयोज्ञ गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी करेग। ग्रीन-शू विकल्प के माध्यम से 1,750 करोड़ रुपये का ओवरसब्सक्रिप्शन रखा गया है। उन्होंने कहा कि आईआईएफएल बॉंड पर 120 महीनों की अवधि के लिए 10.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देय होगा। संस्थागत श्रेणी के लिए यह 10.35 प्रतिशत है। इसमें मासिक और वार्षिक भुगतान का विकल्प भी होगा। उन्होंने आवास ऋण और स्वर्ण ऋण की मांग में आ रही तेजी के मद्देनजर पूंजी जुटाने के उद्देश्य से यह एनसीडी लाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



