पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे कोरोना के 3,211 नए केस सामने आए हैं और 58 लोग की मौत गई है, जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 4,003 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार राज्य में इस महामारी के 3,211 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,05,919 हो गई। विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि रविवार शाम से इस बीमारी से 3,084 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक होने की दर बढ़कर 86.55 प्रतिशत हो गई। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 23,693 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 47,537 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48,46,427 तक पहुंच गई है और 79,722 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 37,80,107 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



