झारखंड के दुमका में फिर लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार, शादी से मना करने पर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जलाया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

झारखंड के दुमका में फिर लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार, शादी से मना करने पर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जलाया

झारखंड के दुमका से फिर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ हैवानियत की सभी हदों को पार कर दिया गया है।

झारखंड के दुमका से फिर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ हैवानियत की सभी हदों को पार कर दिया गया है। यहां जरमुंडी के पास एक 19 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जलाया गया है, जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे नजदीकी मेडिकल कॉलेज में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट 
एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी राजेश राउत को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने इस बारे में बताया कि लड़की और आरोपी के बीच कुछ समय पहले तक प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन जब लड़के की शादी हो गई तो उन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद भी लड़का पीड़िता का पीछे नहीं छोड़ रहा था। उसे परेशान करने की कोशिश कर रहा था। 
नाना के घर आई थी पीड़िता 
वही, पुलिस की माने तो लड़का उसे कई बार शादी के लिए बोल रहा था, लेकिन लड़की मना कर दे रही थी, जिस वजह से लड़का काफी गुस्सा हो गया और उसने तब लड़की पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाया था, जब वो अपने नाना के घर आई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। फिर लड़की को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। 
परिवार ने दिया बड़ा बयान 
बता दें, इस घटना के बारे में पीड़िता के परिवार ने बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी थी कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगी तो वो उसका हाल दुमका की रहने वाली अंकिता के जैसा कर देगा, जिसे पिछले महीने घर में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया था। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, उससे पूछताछ हो रही है। 
बीजेपी नेता ने किया ट्वीट 
1665119616 screenshot 4
इस घटना पर बीजेपी सांसद और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ट्वीट में लिखा –  ‘दुमका में पेट्रोल से एक युवती को जलाकर मारने के मामले की आग अभी बुझी नहीं कि जरमुंडी थाने के भालकी गांव में किसी राजेश राउत नाम के युवक ने उन्नीस वर्षीया युवती को पेट्रोल डाल जला कर मारने का प्रयास किया है। झारखंड में क़ानून व्यवस्था की इससे बदतर स्थिति और क्या हो सकती है?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।