गुजरात में AAP ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया

Summary :

गुजरात में आप अपने पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रही है। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब पार्टी ने अपने युवा चेहरे को उतार दिया है।

गुजरात में आप अपने पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रही है। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब पार्टी ने अपने युवा चेहरे को उतार दिया है।भाजपा और उसके सबसे बड़े गढ़ को चुनौती देने निकली आप पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए राघव चड्ढा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले भी उन्होंने पंजाब चुनाव में भी अहम भूमिका निभाई है। वह हर जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार है। पंजाब में चुनाव में उन्होंने बहुत मेहनत की थी। उनका इस जीत में बहुत बड़ा हाथ था। इसके साथ ही उनकी इस मेहनत के लिए उनको पंजाब का राज्यसभा का संसद बनाया था।   
राघव चड्ढा को AAP पार्टी ने गुजरात का बनाया सह प्रभारी, छोड़ी CA की नौकरी !
अरविंद केजरीवाल को राघव चड्ढा पर पूरा भरोसा है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई है। राघव पार्टी के अहम चेहरों में शामिल है। राघव के एंट्री के बाद आप पार्टी गुजरात के शहरी और ग्रामीण इलाकों और युवाओं के बीच जोर -शोर से उतरने की तैयारी में है। कई दिनों से अरविंद केजरीवाल काफी ज्यादा एक्टिव है।  
 
 

Desk Team