लड़खड़ाते कदमोंं के साथ इस दोस्त का हाथ थामे नजर आई सारा अली खान, वीडियो कर देगा हैरान

Summary :

सारा अली खान मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। उनके साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस शरमिन सेगल भी थीं। सारा का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स का कहना था कि उन्होंने ड्रिंक कर रखी है।

सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान ने बहुत की कम वक्त में फिल्मी दुनिया में
अपनी एक खास जगह बना ली है। सारा की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है। वहीं सारा
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अदाकारा की फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर
काफी तगड़ी है। सारा का एक वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें
सारा शराब के नशे में लड़खड़ाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद
नेटिजन्स ने सारा को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

Sara Ali Khan: I Think Friday To Friday

सारा अली खान अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते स्पॉट की जाती है। ऐसा ही
कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सारा अली खान का एक
वीडियो शेयर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा और उनकी दोस्त और
‘मलाल’ फिल्म की एक्ट्रेस शरमिन सेगल नजर आ रही है। इस वीडियो में सारा और शरमिन एक
दूसरे का हाथ पकड़े चलती दिखाई दे रही हैं।

इस दौरान सारा ने ब्लू कलर का जंपसूट पहना हुआ है और शरमिन ने व्हाइट टॉप और
ब्लू जीन्स पहन रखी है। वीडियो में देख सकते है कि सारा अपनी दोस्त का हाथ पकड़कर
संभल-संभल कर चलती दिख रही हैं। जैसे ही दोनों पैपराजी के सामने आते ही है वैसे ही
सारा मीडिया की ओर हाथ उठाकर वेव करती हैं। रेस्टोरेंट के बाहर सिक्योरिटी गार्ड
खड़ा होता जिससे सारा का हाथ टच होता है। इस पर भी यूजर्स ने उन्हें निशाने पर
लिया।

सारा की वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, ‘वह पूरी तरह नशे में है, बड़ी मुश्किल से चल पा रही है।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘उसे बिल्कुल भी होश नहीं है और उसे पता भी नहीं चला कि उसका हाथ  सिक्योरिटी गार्ड से टच हुआ है।‘ एक अन्य ने कहा, ‘वह गार्ड से इतनी टची क्यों हो रही है?‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘इस वजह से बॉलीवुड का बायकॉट किया जाना चाहिए।’

 

 

Desk Team