महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक ट्रक के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के जलगांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
Heart-wrenching truck accident in Jalgaon, Maharashtra. Condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 15, 2021
ज्ञात हो कि जलगांव जिले के किंगों गांव में आधी रात के बाद एक मंदिर के पास पपीते से लदा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। ये लोग ट्रक में ही सवार थे।


Download Android App
Download iOS App



