पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस महामारी अब नियंत्रण में आ रही है, ऐसे में राज्य में सभी आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे खोल दिया गया है। तो अब प्रदेश के बैंक के कामकाज भी सामान्य तौर-तरीके से काम करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य के बैंक बृहस्पतिवार से सामान्य तरीके से, पूरे समय तक काम करना शुरू कर देंगे।
राज्य में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बैंक में काम-काज के समय में कई बाद बदलाव किया गया। बनर्जी ने कहा, ‘‘बैंकों में अब पूर्णकालिक काम-काज की जरूरत है। ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की वजह से कई नए खाते खोले जा रहे हैं। इसलिए, हमने बैंकों को सामान्य समय के अनुसार काम करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है।’’
बैंक का सामान्य समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक है। लगभग 1.6 करोड़ लोगों के, ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का हिस्सा बनने की उम्मीद है, जिसका वादा तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में किया था। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों की महिला मुखिया को एक हजार रुपये प्रति माह जबकि सामान्य वर्ग के परिवारों की महिला मुखिया को 500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



