पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि भारत सभी समुदायों, धर्मो, जातियों, मजहबों व लिंग के बगैर अधूरा है और उन्होंने हर किसी से ‘भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने’ को कायम रखने का आग्रह किया। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘जिस तरह मानव शरीर सभी अंगों के बिना अधूरा होता है, उसी तरह भारत भी सभी समुदायों, धर्मो, जातियों, मजहबों व लिंग के बिना अधूरा है।
आइए भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को कायम रखने का संकल्प लें।’ ममता ने कहा कि उनकी पार्टी गुरुवार को राज्य में एकता दिवस मनाएगी। ममता बनर्जी ने बाबा साहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। ममता ने कहा, ‘भारत के संविधान को तैयार करने में उनके योगदान को आने वाली पीढ़िया हमेशा याद रखेंगी।’


Download Android App
Download iOS App




