कर्नाटक में मंगलुरु तट पर देर रात लगभग 30 चालक दल और 16 वैज्ञानिकों को ले जा रहा सागर संपदा जहाज में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद भारतीय तटरक्षक जहाजों विक्रम और शूर ने संपदा जहाज पर लगी आग को बुझाया। जहाज को अब मंगलुरु बंदरगाह पर वापस लाया जा रहा है। यह जानकारी भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने दी है।
सागर संपदा एक भारतीय अनुसंधान पोत है जिसे मरीन बायोलॉजी और फिशरी में शोध करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सूत्रों का कहना है कि देर रात तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। सूत्रों का कहना है कि सागर संपदा में भीषण आग लगी थी। अभी बंदरगाह पर खड़े जहाज की जांच करके पता लगाया जा रहा है कि आखिर कितना नुकसान हुआ है।
वहीं तटरक्षक बल इस बात को पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आग किस वजह से लगी। तटरक्षक बल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल रात सागर संपदा जलपोत में आग लग गई। दुर्घटना के समय जलपोत मंगलुरु तट पर ही खड़ा था। सूचना मिलते ही तटरक्षक बल के दो जहाज विक्रम और शूर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्घटनाग्रस्त जहाज को अब मंगलुरु पोर्ट की ओर भेजा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




