Madhya Pradesh: इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र के एक बारदाना के गोदाम में कल रात भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से गोदाम में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इधर आग लगने के बाद व्यापारियों में आक्रोश है और लोगों ने पालदा क्षेत्र में सुविधा न होने की बात कही है। व्यापारियों ने इस मामले में प्रदर्शन भी किया। अब आगे भी व्यापारी जिम्मेदारों से मिलकर शिकायत करने की बात कर रहे हैं।
यह आग करीब रात को 10:00 बजे लगी
आपको बता दें पिछले दो तीन दिनों से इंदौर में तेज गर्मी पड़ रही है और गर्मी की वजह से आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र की बात करें तो यहां एक बारदान के गोदाम में कल रात भीषण आग लगी। यह आग करीब रात को 10:00 बजे लगी। आग लगने के बाद गोदाम के आसपास खड़े लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग गोदाम में बढ़ती चली गई। इस मामले में लोगों ने सबसे पहले दमकल को इसकी सूचना दी, लेकिन सुस्त रवैये के चलते फायर ब्रिगेड को आने में करीब दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका
तो वहीं, दो घंटे लेट पहुंची दमकल की टीम ने मोर्चा संभाला तब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका था। वहीं तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दरअसल, जिस क्षेत्र में आग लगी है यह औद्योगिक क्षेत्र है और यहां और भी कई कारखाने मौजूद हैं, जिसकी वजह से यह मामला गंभीर हो चुका है।
लोगों ने किया प्रदर्शन
यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। व्यापारियों का कहना है कि हम सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं उसके बाद भी हमें सुविधा नहीं मिल रही हैं। इधर शनिवार को आग लगने के बाद आसपास के गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ व्यापारियों का कहना था कि क्षेत्र में पानी तक नहीं है ऐसे में हम कई बार शिकायत कर चुके हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस क्षेत्र में विकास की दरकार है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
Indore: बरदाना गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे लेट पहुंची फायर ब्रिगेड, व्यापिरयों का फूटा गुस्सा
Summary :
Madhya Pradesh: इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र के एक बारदाना के गोदाम में कल रात भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से गोदाम में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इधर आग लगने के बाद व्यापारियों में आक्रोश है और लोगों ने पालदा क्षेत्र में सुविधा न होने की बात कही है। व्यापारियों ने इस मामले में प्रदर्शन भी किया। अब आगे भी व्यापारी जिम्मेदारों से मिलकर शिकायत करने की बात कर रहे हैं। यह आग करीब रात को 10:00 बजे लगी आपको बता दें पिछले दो तीन दिनों से इंदौर में तेज गर्मी पड़ रही है और…


Download Android App
Download iOS App



